खींवसर: खींवसर उपखंड के माडपुरा गांव में छत पर सो रहा था परिवार, घर में घुसे चोर, नकदी व गहने ले गए
खींवसर उपखंड मे देर रात चोरो ने एक घर को निशाना बनाकर 1.30 लाख नकद व 18 तोला सोना व 85 तोला चांदी चुरा ली। हैड कांस्टेबल दिनेश धुंधवाल ने बताया कि माडपुरा निवासी बालकिशन खाना खाकर अपने परिवार के साथ छत पर सोने के लिए चले गए। रात मे घर के पास बने बाथरूम से ऊपर चढ़कर चोरों ने घर मे उतरकर कमरों के ताले तोड़े व मुख्य द्वार को खोलकर नकदी व जेवरात ले भागे।