खींवसर: चिमराणी फांटे से बलाया के एक युवक का अपहरण कर नाक काट भेड़ के पास फेंक भागे बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
नागौर-खींवसर एनएच-62 पर दिन दहाड़े बस से एक युवक का अपहरण करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक की नाक काटकर मारपीट कर भेड़ क्षेत्र मे फेंक दिया तथा मौके से भाग गए। नागौर से लालाप जाने वाली गाड़ी मे मानासर से दो युवक चढ़ गए तथा गेट पर ही खड़े रहे। चिमराणी के पास बस रूकी तो बदमाश कंडक्टर विजेंद्र को कैंपर गाड़ी मे डालकर फरार हो गए तथा नाक काटकर फेंक दिया।