खींवसर: खींवसर उपखंड की पांचौड़ी पुलिस ने 50 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
खींवसर उपखंड की पांचौड़ी पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए गांव भेड़ से 50 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव भेड़ मे कार्रवाई करते हुए आरोपी नागड़ी निवासी सुरेश जाट के कब्जे से 50 ग्राम अफीम जब्त कर परिवहन मे प्रयुक्त एक ब्रेजा गाड़ी मौके से बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज किया है।