तोकापाल: साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गुजरात और राजस्थान के युवा बस्तर पहुंचे, पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश
पर्यावरण संरक्षण और पवित्र स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर साइकिल से पूरे देश की यात्रा पर निकले दो जांबाज युवा,भावेश सांखेत निवासी गुजरात और सचिन कलाल निवासी राजस्थान,अपने देशव्यापी भ्रमण के दौरान बस्तर पहुंचे। 29 अगस्त 2024 से निरंतर जारी इस साहसिक और प्रेरणादायी यात्रा में छत्तीसगढ़ देश का 20वां राज्य है।