मधेपुरा: जिले के अंचल कार्यालयों में अब CSC की सुविधा, प्रशिक्षित VLE देंगे ऑनलाइन सेवा
मधेपुरा जिले में राजस्व विभाग ने आम लोगों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अंचल कार्यालयों में CSC यानी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से प्रशिक्षित VLE नियुक्त किए हैं। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने में कठिनाई महसूस करते हैं।