मधेपुरा: सिहपुर में विधवा भाभी से अवैध संबंध के चलते भतीजे ने चाचा का मर्डर किया, तीन आरोपी गिरफ्तार: SP का खुलासा
मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर में 25 नवंबर की रात बढ़ई रविंद्र शर्मा की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि तकनीकी जांच में सामने आया कि मृतक के भतीजे गुड्डू कुमार ने अपनी विधवा मां से चाचा के अवैध संबंध से नाराज होकर हत्या की साजिश रची थी।