गंगापुर: जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी की अध्यक्षता में पंचायत समिति के सभागार में राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न
राजस्व अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि धारा 128, 136, 131, 251 के अंतर्गत समस्त लम्बित प्रकरणों का निस्तारण जून अन्त तक हर हाल में कर दिया जाये| उन्होंने कहा कि पटवारियों अथवा अन्य किसी भी कार्मिक के स्तर पर जहाँ कहीं भी प्रगति धीमी चल रही है वहाँ संबन्धित कार्मिक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासन कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।