हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी के पास व्यापारियों से संवाद किया, GST की दरों में छूट के बाद फीडबैक लिया
मुख्यमंत्री पुष्य सिंह धामी ने हर की पैड़ी के पास व्यापारियों से संवाद किया। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में छूट देने पर उन्होंने फीडबैक भी लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बड़ी सौगात दी है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जीएसटी में छूट करके देश के हर वर्ग को खुशहाल बनाने की ऐतिहासिक पहल की गई है।