हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास बाजारों में GST के फायदे गिनाने पहुंचे CM धामी का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प
शनिवार को हरकीपौड़ी के आसपास बाजारों में पहुंचे CM धामी का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों और पुलिस की जमकर झड़प हुई। SP सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कांग्रेसियों को जबरदस्ती रोका और हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा काटा। कांग्रेसियों का कहना है कि GST स्लैब में बदलाव दिखावा है और लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।