हरिद्वार: मायादेवी मंदिर पहुंचे CM धामी ने नवरात्रि पूजन किया, जूना अखाड़े की छड़ीयात्रा की शुरुआत, साधू संतों से लिया आशीर्वाद
शनिवार दोपहर 1 बजे करीब कड़ी सुरक्षा के बीच मायादेवी मंदिर पहुंचे सीएम धामी ने वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच नवरात्रि पूजन किया। उन्होंने जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा की भी शुरुआत की। पवित्र छड़ी उत्तराखंड के सभी मंदिरों में जाएगी। इस मौके पर संतों से आशीर्वाद लेते हुए CM धामी ने संतों के सम्मेलन को भी संबोधित किया। CM ने कहा कि उत्तराखंड ऋषिमुनियों की भूमि है।