परैया: छक्कन बिगहा में युवक की हत्या, पिता ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई
Paraiya, Gaya | Apr 22, 2026 परैया थाना क्षेत्र मंझीयावां पंचायत स्थित छक्कन बिगहा निवासी युवक की दिन दहाड़े बीच सड़क गोली मारकर की गई हत्या मामले में FIR दर्ज कराया गया है। मृतक के पिता ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद से पुलिस तकनीकी अनुसंधान के साथ आरोपितों की घटना में संलिप्तता की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है।