इटाढ़ी: जनजातीय टोला में धूमधाम से मनाया जा रहा जनजातीय गरिमा उत्सव, 49 स्थानों पर लगेंगे विशेष कैंप
Itarhi, Buxar | May 21, 2026 जिले के अनुसूचित जनजाति बहुल टोला में जनजातीय गरिमा उत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।