हुज़ूर: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल रीवा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सैनिक स्कूल में आयोजित कारगिल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सैनिक स्कूल पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सैनिक स्कूल में ही आयोजित शहीदों के सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित किया है।