हुज़ूर: ख़ुद पर FIR दर्ज होने के बाद सेमरिया के कांग्रेस MLA अभय मिश्रा ने की प्रेस वार्ता, कहा- दवाब में मामला दर्ज किया गया है
रीवा में सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के बंगले में काम करने वाले कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है। शुक्रवार को शहर के चोरहटा थाना परिसर में चले हाई वोल्टेज ड्रामे और सत्ता पक्ष के नेताओं के द्वारा दिए गए धरने के बाद कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।