हुज़ूर: विधायक पर दर्ज FIR के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर IG कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर अपने ही कर्मचारी के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट के आरोप के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। एक ओर जहां भाजपा के नेताओं ने पीड़ित पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया तो वहीं अब विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस पार्टी भी अपने विधायक के बचाव में सड़क पर उतर आई