राजगढ़: राज्य मंत्री गौतम टेटवाल और राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने भैंसवा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 2:00 करीब राजगढ़ जिले के प्रसिद्ध भैंसवा माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की। इस मौके पर उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।