Public App Logo
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरतपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया , भामाशाहों ने की कई घोषणाएं सूरतपुरा :- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरतपुरा में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया । बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं बच्चों ने कार्यक्रम में शिरकत की । इस दौरान स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम में भामाशाह सुरेन्द्र बेनीवाल ने स्कूल में लाइब्रेरी निर्माण की अनुमानित लागत 11 लाख से बढ़ाकर 15 से 18 लाख रुपए तक की घोषणा के साथ साथ राजकीय महाविद्यालय भादरा में सीसीटीवी लगाने , सूरतपुरा स्कूल में 10 पंखे लगाने , स्कूल में लाईट सुचारू करने के लिए एक इनवर्टर बैटरी सेट , गांव के खेल मैदान में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ट्रैक बनाने , वाटर कूलर से पेयजल व्यवस्था करने की घोषणा की सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों बच्चो को पारितोषिक दिया । सुरेश बेनीवाल ने 5 पंखो की घोषणा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों बच्चो को पारितोषिक दिया । शहीद भगत सिंह नव निर्माण युवा समिति की तरफ से स्कूल में 51 कुर्सी भेंट करने की घोषणा हुई । गांव के ठइयां ग्रुप ने 63000 की लागत से साउंड सिस्टम भेंट किया । संजय मितड़ ओर राजकुमार खिचड़ की ओर से कब्बडी टीम, खो खो टीम को ड्रेस भेंट की । शहीद भगत सिंह नव निर्माण युवा समिति ने सभी भामाशाहों को सम्मानित किया । इस दौरान कई भामाशाहों ने स्कूल में आर्थिक सहयोग किया घोषणाएं हुई । राजकीय स्कूल सूरतपुरा के स्टाफ ने सभी ग्रामवासियों भामशाहो का आभार व्यक्त किया । - Bhadra News