मिहींपुरवा: रामपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम पर्व के मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला जुलूस
मोहर्रम का महीना इस्लाम धर्म के लिए बेहद खास होता है। यह महीना इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नया साल भी है। इस महीने की दसवीं तारीख को आसूरा का कहा जाता है। इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन सच्चाई की जंग करते हुए इराक के शहर कर्बला में शहीद हो गए थे। इसी को लेकर रामपुर में बुधवार की शाम मोहर्रम का जुलूस निकाला गया जिसमें पुलिस मौज़ूद रही