मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी मुंशी लाल पुत्र मंगरे यादव सोमवार की शाम मवेशियों को घास चराकर वापस आ रहा था। तालाब में मगरमच्छ देखने पर मवेशी भागने लगे इसी बीच मवेशियों के बीच दलदल में फंसे ग्रामीण की पानी में डूबकर अधेड़ की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया है।