मिहींपुरवा: रामपुर चौराहा पर पिकअप चालक ने बाइक चालक को मारी टक्कर,बाइक चालक का टूटा पैर
चौकी बैवाही क्षेत्र के रामपुर चौराहा में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पिकअप चालक ने बाईक चालक सुनील पुत्र त्रिवेनी को टक्कर मार दी जिससे उसका पैर टूट गया। आनन फानन में इलाज के लिय उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया हालत नाजुक देखते हुये चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सूचना के बाद पुलिस ने पिकअप व उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया हैं।