तहसील मिहिपुरवा के ग्राम सभा चंदनपुर गांव के बाहर तालाब बना हैं। बाढ़ के कारण तालाब में पानी अधिक हैं। तालाब में रविवार की दोपहर बहादुर पुत्र भदन् किसी कार्य को लेकर तालाब के पास गया था। किसी कारण वश पैर फिसल गया जिससे वो गहरे पानी में चला गया और डूब गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।