पोड़ैयाहाट: गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर नौडीहा में ट्रेन से कटकर लता गांव के युवक की दर्दनाक मौत
गोड्डा हंसडीहा रेलखंड पर नौडीहा में ट्रेन की चपेट में आने से लता गांव के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राजेंद्र मुर्मू पिता विजय मुर्मू उम्र करीब 50 वर्ष ग्राम लता थाना पोड़ैयाहाट है। किस ट्रेन से और किस वजह से घटना घटी है इसके बारे में पता लगाया जा रहा है ।