मोतिहारी: हेनरी बाजार में हुए चाकू बाजी में पिता-पुत्र हुए जख्मी, एफआईआर हुआ दर्ज
मोतिहारी के हेनरी बाजार में चाकूबाजी में पिता-पुत्र जख्मी हो गए। घायलों में सुनिल जायसवाल व रितेश कुमार जायसवाल शामिल है। हेनरी बाजार तेलियापट्टी निवासी सुनिल जायसवाल ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने गोपी गुप्ता सन्नी गुप्ता सहित 10 अज्ञात को आरोपित किया है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।