जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छोटा महुलडीहा गांव से चार दिनों से लापता 20 वर्षीय मुकेश बरजो का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मुकेश बरजो का शव काटेपाड़ा जंगल स्थित एक नाले में पत्थरों के बीच पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।