कोईलवर: फ्रिज में छिपाकर रखी 30 बोतल बीयर जब्त, पुलिस पहुंचने पर घर खाली मिला
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीरमपुर गांव से 30 बोतल बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई की जानकारी शनिवार की रात्रि करीब 10:30 बजे गीधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने दी। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीरमपुर गांव स्थित एक मकान में छापेमारी की और 30 बोतल बियर बरामद हुई