अरवल: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Arwal, Arwal | Sep 30, 2026 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग पटना एवं जिला प्रशासन अरवल के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलप्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत बुधवार को रग्बी, सेपक टकरॉ, साइकिलिंग, तलवारबाजी एवं तिरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया