#अरवल में गरजे पूर्व #केंद्रीय मंत्री #नागमणि, शहीद जगदेव प्रसाद के लिए की 'भारत रत्न' की मांग!
अरवल के बैदराबाद स्थित सम्राट अशोक भवन में 'शहीद जगदेव सेना' के तत्वावधान में आयोजित शहादत दिवस समापन समारोह में सियासत गरमा गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग की कि वंचितों और शोषितों की आवाज रहे शहीद जगदेव प्रसाद को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए।
विपक्ष को घेरा:
चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर नागमणि ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
👉 क्या आप नागमणि जी की इस मांग से सहमत हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!
✍️ रिपोर्ट: निशांत मिश्रा, अरवल
#BiharNews #ArwalNews #JagdeoPrasadShahadatDiwas #Nagmani #PoliticalUpdates #Bihar Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Sep 30, 2026