राजनांदगांव: कोतवाली थाना पुलिस ने केजीएन ढाबा के पास से दो नग सोने के चैन को बरामद कर प्रार्थी के किया सुपुर्द
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी की दो नग सोने की चैन कीमत 1 लाख रुपए को पुलिस द्वारा प्रार्थी के सुपुर्द किया गया है,कोतवाली थाना क्षेत्र के केजीएन ढाबा के पास 2 नग सोने की चैन पुलिस को पड़ा हुआ मिला था,जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के मदद से पुलिस द्वारा सोने के मालिक प्रार्थी तक पहुंच कर पुलिस द्वारा प्रार्थी को सोने का चैन वापस किया गया।