राजनांदगांव: डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आरी में घर के अंदर अवैध रूप से शराब रखें एक महिला पर पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आरी मे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला अपने घर में अवैध रूप से शराब रखी हुई है,जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सामने महिला के घर के अंदर से 45 नग देशी शराब बरामद कर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत महिला को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में पेश किया गया।