सेन्हा: बाल विकास कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिका ने आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन बनाने के लिए सेविकाओं को बर्तन वितरित किए
झारखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर बाल विकास परियोजना विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्तन उपलब्ध कराया जाना है। जिसके तहत लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास कार्यालय में सोमवार शाम लगभग 4 बजे महिला पर्यवेक्षिका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन बनाने के लिए सेविकाओं को बर्तन वितरण किया गया।