सेन्हा: प्रखंड परिसर में मंत्री कक्ष का उद्घाटन, सीओ और विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र उरांव ने किया फीता काटकर
सेन्हा प्रखंड परिसर प्रांगण में मंगलवार शाम लगभग 3:00 सभागार कक्ष के बगल में मंत्री कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। उक्त समारोह लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के सभागार के बगल में मंत्री कक्ष का उद्घाटन सीओ मो मुदस्सर नजर मंसूरी, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र उरांव,जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव आदि ने फीता काट कर किया।