सेन्हा: सेन्हा में बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल का इलाज जारी
लोहरदगा में तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक के चपेट में आने से गुरुवार शाम 5: 00 बजे बाइक चालक युवक की हुई मौत वही बाइक सवार एक घायल. ऑटो से आ रहे परिजनों ने घायलों को सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया जहां डॉक्टर ने अक्षय उरांव को मृत घोषित किया वहीं एक अन्य युवक का इलाज जारी है. घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के नौडीहा करम टोली के समीप हुई।