कायमगंज: नगर पालिका की अनदेखी से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद, कायमगंज में यात्रियों का प्रतीक्षालय ठेलों के कब्जे में
कायमगंज रेलवे रोड पर करीब 30 साल पहले यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया लायंस क्लब का यात्री प्रतीक्षालय अब अतिक्रमण की चपेट में है। दिल्ली रोड पर रेलवे स्टेशन के पास तिराहे पर बने इस प्रतीक्षालय के बाहर चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेले खड़े रहते हैं। इससे बस और ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।