बांसगांव: गजपुर में बोलेरो से टक्कर मारकर महिला को घायल किया, डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने 45 मिनट में सकुशल बरामद किया
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में शनिवार देर शाम सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर मारकर महिला को घायल करने के बाद बदमाश उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे का अपहरण कर फरार हो गए। महिला सुमन अपने बीमार बेटे अयांश को दवा दिलाकर लौट रही थीं, तभी घर के पास यह वारदात हुई।