महसी: कोटवा में ग्रामीणों को दिखा तेंदुआ, मवेशी एवं कुत्तों को बनाया अपना निवाला
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कोटवा में कहीं से भटककर एक तेंदुआ आ गया। जिसने मवेशी सहित कुत्तों को अपना निवाला बनाया है। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तेंदुआ को हाका लगाया तो वह भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर वन विभाग को सूचना दे दी है।