गरोठ: जनकल्याण शिविर में 3,223 आवेदनों के दावे पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा- आवेदन कहां, सिर्फ जानकारी ही मिली?
गरोठ। जनपद पंचायत गरोठ में आयोजित तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर के समापन के बाद प्रशासन द्वारा किए गए 3,223 आवेदनों के दावे को लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। जहां प्रशासन इस शिविर को सफल बताते हुए हजारों आवेदन प्राप्त होने की बात कह रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर कई नागरिकों ने इस आंकड़े पर सवाल खड़े किए हैं।