अररिया: अररिया के मजदूर की हरियाणा में हत्या, शव को पानी भरे गड्ढे में फेंका गया, परिवार में मचा कोहराम
Araria, Araria | Feb 12, 2026 अररिया जिले के बांसबाड़ी पंचायत अंतर्गत गरगद्दी गांव के रहनेवाले 35 वर्षीय अजय कुमार ऋषिदेव की हरियाणा के अम्बाला कैंट में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतक के शव को पानी भरे एक गड्ढे में फेंक दिया गया था, जिसकी जानकारी 9 फरवरी को मिली। शव जब अररिया पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा गांव सदमे में है और परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।