अररिया: सदर अस्पताल अररिया में जीविका का हेल्प डेस्क लोगों की कर रहा है मदद, अब तक 26,533 मरीजों को मिला फायदा
Araria, Araria | Feb 11, 2026 अररिया जिले के सदर अस्पताल में जीविका एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से संचालित जीविका ‘स्वास्थ्य सहायता केन्द्र’ ग्रामीण और दूर-दराज इलाके से आने वाली जीविका दीदियों के लिए बहुत ही मददगार साबित हो रहा है। इसकी शुरूआत 3 फरवरी 2023 को हुई थी। इस केन्द्र के द्वारा अब तक 26533 मरीजों की मदद की जा चुकी है।