अररिया: अररिया के सुंदरनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेला-महोत्सव की जोरदार तैयारियां, डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
Araria, Araria | Feb 11, 2026 अररिया जिले के प्रसिद्ध सुंदरनाथ धाम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 फरवरी से शुरू होने वाले सुंदरनाथ धाम महोत्सव और महाशिवरात्रि मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से धाम परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।