विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जर्जर भवन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। लगातार बारिश के बीच छत और दीवारों से प्लास्टर की बड़ी-बड़ी परतें गिर रही हैं। विद्यालय का कोई भी कमरा पूरी तरह सुरक्षित नहीं बताया जा रहा है। बताया जाता है कि भवन की कई बार मरम्मत के बावजूद स्थिति में