मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर में डाला वोट
जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार सुबह जयपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जेएलएन मार्ग स्थित राजकीय सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, त्रिमूर्ति सर्किल के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
मतदान के बाद मुख्य सचिव ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और मतदान प्रतिशत की जानकारी भी ली।
मुख्य सचिव के मतदान केंद्र पहुंचने के दौरान अधिकारियों ने उन्हें मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
Barmer, Barmer | Sep 11, 2026