घाटमपुर: बिधनू सीएचसी में रोगियों को मिलेगा समुचित इलाज, जल्द शुरू होगी एक्सरे की सुविधा
हाईवे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू में जल्दी ही रोगियों को एक्सरे की सुविधा मिलेगी। साथ ही रोगियों को समुचित इलाज मिलेगा। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने रविवार को बिधनू और मझावन की सीएचसी का मुआयना किया। सीएमओ ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया कि उनके द्वारा चिकित्सा प्रभारियों को रोगी सेवा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।