बिधनू ब्लॉक में रविवार दोपहर 1:00 फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई।ग्राम मंझावन के चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू के अंतर्गत इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ दीक्षा जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीडीओ दीक्षा जैन ने सभी को शपथ दिलाई।