घाटमपुर: मझावन सीएचसी परिसर में चोरों ने कर्मचारियों के आवास को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
बिधनू के मझावन सीएचसी परिसर में कर्मचारियों के आवास को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के बाद जब कर्मचारी अपने आवास में पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई।थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 3:30 बजे बताया घटना की जांच की जा रही है। पुलिस टीम लगाई गई है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।