घाटमपुर: घाटमपुर के पतारा में मिला घर से भागा हुआ नाराज किशोर, दादी की डांट से हुआ था नाराज
दादी की डांट से नाराज होकर 14 वर्षीय किशोर घर से भाग गया था। घाटमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे ने शनिवार शाम 5 बजे बताया की पतारा कस्बा में किशोर अकेला घूमता हुआ मिला। पूछताछ में पहले उसने गोल-गोल बातें की फिर अपनी पहचान बताई और सच्चाई कबूली।जिसके बाद परिजनों से संपर्क कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।