घाटमपुर: पतारा में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
घाटमपुर के पतारा में दो बाईकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:30 बजे बताया दुर्घटना में श्रवण,कृष्ण और अनिल घायल हुए जिनको उपचार के लिए पतारा सीएचसी ले जाया गया जहां से दो की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।