हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, चार लग्जरी स्लीपर बसें की गईं सीज
यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता अब भारी पड़ने लगा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और निर्देशों के बाद हनुमानगढ़ में लग्जरी स्लीपर बसों की सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार रात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जंक्शन क्षेत्र में औचक जांच के दौरान कार्रवाई की।