पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में BPSC अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई
री एग्जाम की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को हटाने पहुंची पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का मुक्की हो गई। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे की यह वीडियो बताई जा रही है। जब पुलिस अभ्यर्थियों को कार्यालय से हटाने पहुंची तो अभ्यर्थी हटाने को तैयार नहीं थे जिसके बाद अभ्यर्थी और पुलिस के बीच बहस हुई और खूब धक्का मुक्की भी हुई।