पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने कंगन घाट और पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण, मल्टीलेवल पार्किंग के बारे में भी दी जानकारी
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कंगन घाट और पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया गया है। पदाधिकारियों को नदी क्षेत्र के असर्वेक्षित भूमि से प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाने समेत कई निर्देश दिए गए हैं।