पटना ग्रामीण: BPSC अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, पुलिस ने किया डिटेन
री एग्जाम की मांग को लेकर BPSC अभ्यर्थी अचानक भाजपा कार्यालय पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय में खूब नारेबाजी भी की। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मौके से कुछ अभ्यर्थियों को डिटेन किया। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे कोतवाली DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि कुछ अभ्यर्थी चकमा देकर भाजपा कार्यालय में घुस गय।